रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
कालपी (जालौन) आटा थाना क्षेत्र के नैशनल हाईवे में सैय्यद बाबा की मजार के पास सोमवार को भोर पहर कानपुर की ओर जा रहे ट्रक में पीछे से आ रहे तेज गति से ट्रक ने इतनी जोरदार टक्कर मारी के केबिन पूरी तरह पंचक गया जिसमे ट्रक चालक व खलासी बुरी तरह फस गए। समय सुबह के लगभग चार बजे होंगे कोई सुनने वाला नहीं था। लगभग पांच बजे ग्रामीण पत्रकार एशोसियेशन जिलाध्यक्ष शालिग्राम पाण्डेय अपने पत्रकार साथियों सुनील कुशवाहा, अंजनी कुमार सोनी ,अमन नारायण अवस्थी ,उमाकांत त्रिपाठी एवं सोनू महाराज के साथ बनारस से वापस उरई आ रहे थे जिन्होंने चालक और खलासी को ट्रक की केबिन में फसे कराहते हुए देखा और अपनी गाढ़ी रोकी तथा थाना आटा पुलिस और हाईवे अथारिटी को फोन कर घटना की सूचना दी मौके पर पहुंची आटा पुलिस ने तुरंत जेसीबी बुलाई तब तक हाईवे के लोग भी आ गये सभी ने मिलकर दोनों को निकालने के प्रयास शुरू किए भारी मशक्कत और लगभग एक घंटे बाद कंडक्टर को निकाला गया इसके बाद तीन घंटे की जद्दोजहद के बाद ड्राइवर को निकाला जा सका। और दोनों घायलों को ऐंबुलेंस से मेडिकल कालेज उरई भेजा।











