November 2, 2026 9:35 pm

उस्मानपुर में हर्ष और उल्लास के साथ मनाई डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती


*संवाददाता जितेन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट बदायूँ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूरे देश में 14/04/2025को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती को धूमधाम से सेलिब्रेट किया गया।डॉ. भीमराव अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। वह वकील होने के साथ-साथ अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और महान समाज सुधारक भी थे। डॉ. भीमराव अंबेडकर को बाबासाहेब अंबेडकर के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने छुआछूत और जातीय भेदभाव के खिलाफ आंदोलन चलाया।

डॉ. भीमराव अंबेडकर को भारतीय संविधान का वास्तुकार भी माना जाता है। वह भारत के संविधान की मसौदा समिति के अध्यक्ष भी थे। उन्होंने समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और न्याय पर आधारित संविधान की नींव रखी। बीआर अंबेडकर जयंती के मौके पर आप उनसे प्रेरणा ले सकते हैं। ग्राम उस्मानपुर में बिना किसी भेदभाव के बिना किसी झगड़े के सभी जाति बिरादरी के लोगों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जय भीम के नारे लगाते हुए पूरे उस्मानपुर में रैली निकाली और सभी के लिए मान सम्मान के साथ फल ,नमकीन ,मेवा,पानी कोल्ड ड्रिंक के साथ सभी के लिए जलपान कराया। रैली में शामिल रहे मोहरपाल हेतकिशन शर्मा व पूर्व प्रधान अनिल शर्मा हीरालाल शर्मा पूर्व प्रधान बृजेश सक्सेना सुरेश सक्सेना पूर्व प्रधान पुत्र, चंद्रपाल प्रधान ,जसवीर सिंह यादव प्रधान कांकसी,राम प्रकाश यादव प्रधान धोबरखेड़ा ,राजकुमार प्रधान दाद्रा नरेश सागर विजय गाड़ी, सुनील सागर, पूर्व विधायक पुत्र पडरिया सुभाष गुप्ता ब्लॉक प्रमुख, गजेंद्र यादव जिला पंचायत सदस्य रसूलपुर, अजय पाल जिला पंचायत सदस्य धवल सिंह यादव क्षेत्र पंचायत सदस्य करियाबैन, अशोक कुमार श्याम बाबू जयवीर नेपाल अमर सिंह अतर सिंह वीरपाल अमित सागर ताराचंद्र मनोज संजय सागर महेंद्र सिंह शेर सिंह आकाश लक्ष्मण दीपक कुमार छोटेलाल एवं डॉ हरवीर सिंह जिला मीडिया प्रभारी उस्मानपुर बदायूं बाबा साहब की प्रभात फेरी में भरपूर सहयोग दिया हर गली मोहल्ले में प्रभात फेरी निकाल कर शांतिपूर्वक जश्न मनाया और सभी पत्रकार बंधुओ का गांव में आसपास के गांव वालों का पूरा सहयोग रहा जिसका अंबेडकर कमेटी परिवार सहित बधाई एवं धन्यवाद देती है ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें