November 2, 2026 7:00 pm

हिंदुओं को डराया जा रहा, एमपी-महाराष्ट्र से भी भागेंगे हिंदू… मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले बागेश्वर बाबा

रिपोर्टर योगेश यादव महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भोपाल: मुर्शिदाबाद हिंसा पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि भारत में हिंदू डरा हुआ है। वह दिन दूर नहीं जब मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्य से भी हिंदू भागेंगे। इसकी वजह है कि हिंदू एकजुट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सुनने में आया है कि हिंदू वहां से पलायन कर रहे हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से भी हिंदुओं का पलायन हो सकता है।
डरे हुए हैं हिंदू

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हिंदू डरे हुए हैं। यह सब पहले से प्लानिंग करके किया जा रहा है। देश के लिए और खासकर हिंदुओं के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि हिंदू एकजुट नहीं हैं। लेकिन, मेरा मानना है कि जल्द ही ये सब चीजें बंद हो जाएंगी।
हिंदुओं को डराया जा रहा

बागेश्वर बाबा ने कहा कि हिंदुओं को डराया जा रहा है। यह सब कुछ प्रयोजित तरीके से हो रहा है। एक प्लानिंग के तहत हिंसा हो रही है। हिंदू अभी जगा हुआ नहीं है। हमें भरोसा है कि जल्द ही इस पर रोक लगेगी। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए यह बात कही है।

गौरतलब है कि बागेश्वर बाबा हिंदुओं को जगाने के लिए पदयात्रा भी की थी। इसके साथ ही वह देश के अलग-अलग जगहों पर जाकर कथा के माध्यम से भी लोगों को जागृत कर रहे हैं। वहीं, बाबा ने कुछ दिन पहले ही हिंदू गांव बसाने का फैसला किया है। साथ ही भूमि पूजन भी किया है। इस गांव में सिर्फ हिंदुओं को ही घर मिलेगा। इसके साथ ही धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल की नींव रखी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें