November 2, 2026 10:46 pm

सीधी में मेरठ जैसा कांड… पति के सीने में कई बार घोपे चाकू, फिर लोडिंग गाड़ी चढ़ाकर मारने की कोशिश*

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सीधी। सीधी जिले में उत्तर प्रदेश के मेरठ कांड जैसा सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। मेरठ में जिस तरह से मुस्कान नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या की थी ठीक उसी तरह सीधी जिले में भी एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति के कत्ल की साजिश रच डाली। इस साजिश का शिकार होते-होते पति बाल बाल बच गया, लेकिन पत्नी द्वारा कराए गए हमले में वह अभी भी जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है। दरअसल अपने आशिक के प्रेम में पागल पत्नी ने पति को मौत के घाट उतार देने की साजिश रची और पति के शरीर पर चाकू से बेवफाई की तहरीर लिख दी।

*रीवा के अस्पताल में भर्ती कराया*
पति के शरीर पर चाकू से एक दर्जन से अधिक हमले किए गए, इसके बाद भी जब जी नहीं भरा तो गाड़ी चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। फिलहाल घायल की हालत गंभीर है और उसका उपचार रीवा के संजय गांधी अस्पताल में जारी है।

*सीधी के ककरहा झार की घटना*
दरअसल यह सनसनीखेज घटना सीधी जिले के ककरहा झार की बताई जा रही है, परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल रईस साकेत की पत्नी फोन पर अपने आशिक से बात किया करती थी। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। बताया गया कि शादी के अभी 2 वर्ष भी पूरे नहीं हुए थे कि पति-पत्नी के रिश्तों में दरार आने लगी। पहले रईस साकेत के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए गए, इसके बाद लोडर वाहन चढ़ाकर उसे मारने का प्रयास किया गया। फिलहाल गंभीर हालत में रईस साकेत को उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां आईसीयू वार्ड में उसका इलाज चल रहा है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें