November 2, 2026 10:47 pm

युवक ने दोस्तों से कराई खुद की किडनैपिंग, परिवार ने ट्रांसफर किए रुपये तो पहुंच गया होटल, 

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

युवक ने दोस्तों से कराई खुद की किडनैपिंग, परिवार ने ट्रांसफर किए रुपये तो पहुंच गया होटल, जानें पूरा मामला रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्रनालासोपारा में युवक ने दोस्तों से अपनी किडनैपिंग कराकर परिवारवालों से पैसे मांगे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में युवक ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया।महाराष्ट्र के नालासोपारा में पुलिस ने 22 वर्षीय युवक को अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपने अपहरण की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। युवक की कोशिश थी कि वह अपने परिवार से पैसे ऐंठकर प्रिंटिंग का व्यवसाय शुरू करेगा। इस मामले में अचोले पुलिस ने 22 वर्षीय बेरोजगार युवक रोहन तिवारी और उसके दो दोस्तों कौशल दुबे (21) और निखिल सिंह (22) को उसके कथित अपहरण के 2 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तिवारी ने घटना को अंजाम देने की बात कबूल की और कहा कि उसका परिवार व्यवसाय में पैसे लगाने से इनकार कर देता।परिवार को वीडियो भेजे मांगे पैसे

पुलिस के अनुसार, नालासोपारा में रहने वाले तिवारी के परिवार को मंगलवार रात एक वीडियो मिला, जिसमें उन्हें एक अज्ञात स्थान पर बांध दिया गया था और दो अपहरणकर्ता उनके साथ मारपीट कर रहे थे। अचोले पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो में रोहन का खून बह रहा था और दो लड़के उसके परिवार से तीन लाख रुपए मांग रहे थे और अगर पैसे नहीं दिए गए तो रोहन की हत्या की बात कर रहे थे।

परिवार ने पैसे ट्रांसफर किए तो नास्ता करने पहुंचा होटल

रोहन के चाचा ने तुरंत रात को पुलिस से संपर्क किया, इसके बाद FIR रजिस्टर हुई और पुलिस ने अपनी जांच शुरू की। रोहन का फोन लोकेशन ट्रेस किया गया और पता चला कि वे चेंबूर के किसी इलाके में है। पुलिस ने मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस से संपर्क किया और उनकी मदद ली लेकिन जब तक पुलिस रोहन की लोकेशन पर पहुंच पाती उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। पुलिस के कहने पर रोहन के परिवार ने किडनैप करने वाले लोगों को ₹5000 ट्रांसफर किए। हालांकि उसके बाद भी रोहन का कोई सुराग नहीं मिला लेकिन अगले दिन रोहन और उसके दोस्त नाश्ता करने के लिए चेंबूर के एक होटल में गए जहां स्टाफ ने पुलिस को पहले ही सूचना दे दी और पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लियापुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि रोहन और उसके दोस्तों ने मिलकर ही उसके किडनैपिंग का प्लान बनाया था और उसके दोस्त ने रोहन के चेहरे पर मेकअप लगाया ताकि किडनैपिंग असली लग सके।

PNP NEWS से रिपोर्टर योगेश यादव की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें