November 2, 2026 8:48 pm

हनुमान जन्मोत्सव एवं आम्बेडकर जयन्ती के अवसर पर विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रमो का हुआ आयोजन*

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संवाददाता अनिल कुमार लखीमपुर खीरी

आपको बताते चले कि आज दिनांक 11 अप्रैल 2025, दिन शुक्रवार को विद्यालय ’सनातन धर्म सरस्वती विद्या मन्दिर बालिका इंटर कॉलेज, मिश्राना, लखीमपुर खीरी में हनुमान जन्मोत्सव एवं आम्बेडकर जयन्ती की पूर्वसंध्या पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय की उपप्रधानाचार्य डॉ0 सीमा मिश्रा के द्वारा सरस्वती वंदना तथा चिरंजीवी भगवान हनुमान जी एवं संविधान निर्माता डॉ0 भीमराव आम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पार्चन से हुआ। डॉ0 सीमा मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री हनुमान जी से हमें कर्मठता एवं अपने आराध्य के प्रति अगाध श्रद्धा एवं प्रेम की प्रेरणा मिलती है। बाबा साहब भीमराव आम्बेडकर जी से कितनी ही विषम परिस्थितियाँ हों ‘‘कभी हार न मानने‘‘ की प्रेरणा मिलती है। इस अवसर पर विद्यालय आचार्या शालिनी माथुर ने प्रभु हनुमान के संुदर भजन गाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय की छात्रा बहनों द्वारा डॉ0 भीमराव आम्बेडकर का स्वरूप प्रदर्शन किया गया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला एवं कविताएँ भी प्रस्तुत की गईं। विद्यालय की उपप्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की समस्त आचार्य/आचाार्याएँ एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें