November 2, 2026 8:46 pm

केसरवानी वैश्य सभा के होली मिलन समारोह में प्रयागराज के मेयर गनेश केसरवानी व परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में खूब उड़े अबीर गुलाल 

बलिया।केसरवानी वैश्य सभा बैरिया के तत्वावधान में एस एस प्लाजा में आयोजित होली मिलन समारोह में प्रयागराज के मेयर गनेश केसरवानी व प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में स्वजातीय बंधुओं ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथिद्वय द्वारा कश्यप ऋषि के फोटो प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित व माल्यार्पण के साथ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि प्रयागराज के मेयर गणेश केसरवानी ने अपने संबोधन में भब्य व व्यापक पैमाने पर समाज को जोड़ने के लिए इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए बैरिया इकाई के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी। कहा कि समाज में हम लोग महाजन के रूप में जाने जाते हैं। भारतीय संस्कृति व सनातन धर्म को बरकार रखने के लिए हमें अपने संस्कार पर ध्यान देना है। बच्चों के संस्कार व शिक्षा पर विशेष ध्यान दिऐ जाने की जरूरत है। भारत के अधिकांश शहर व महानगर नदियों के किनारे बसे हैं। प्रयागराज में आयोजित ऐतिहासिक कुंभ की व्यवस्था व साफ सफाई को सारे देश दुनिया ने के लोगों ने देखा। छोटे बड़े व्यवसियों ने लाखों रूपए कमाए। यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दृढ़ निश्चय व सोच से संभव हो पाया है।
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने केसरवानी वैश्य समाज की लंबें समय से चली आ रही मांग को देखते हुए इसको पीछडी जाति में शामिल करने के लिए कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव रखें जाने का आश्वासन दिया। मांझी से बैरिया वारा हल्दी के रास्ते बलिया तथा मांझी बैरिया वाया रेवती सहतवार के रास्ते बलिया तक तथा बैरिया से प्रयागराज तक रोडवेज बस चलाने की घोषणा की। कहा कि नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि मटन वर्मा जमीन उपलब्ध कराते हैं तो यहां रोड़वेज बस डिपो खोला जाएगा। बिहार से सटे जयप्रकाश नगर में अंतर्राज्यीय बस अड्डे का कार्य जल्द मूर्त रूप ले लेगा। इसके पूर्व बैरिया, रेवती, रानीगंज  सोनबरसा,गंगा तटवर्ती इकाईयों के क्रमश: सोहन केशरी, सुनील केशरी, उमाशंकर केशरी, अरूण कुमार केशरी, राजेश केशरी आदि द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण, अंगवस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समारोह को नगर पंचायत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि मटन वर्मा,केसरवानी वैश्य सभा के प्रदेश अध्यक्ष तीर्थ राज गुप्ता,  प्रदेश महामंत्री प्रवीण केसरवानी, श्रीकांत केशरी, हरेराम केशरी, बीर बहादुर केशरी, अनिल कुमार केशरी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान नंदलाल केशरी, मनोज केशरी, बिरजू केशरी, कृष्ण केशरी, संजय केशरी, रामबिहारी केशरी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें