बलिया ।जनपद में अचानक आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बैरिया तहसील क्षेत्र मे तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिशसे किसानों में मायूसी छा गई है। किसान अर्जून यादव ने बताया कि बारिश से खेतों में लगे गेंहू की फसल बर्बाद होने की संभावना है। सिवाल मठिया निवासी ओम प्रकाश सिंह, राकेश सिंह ने बताया कि दियारानचल में गेहूं की कटी हुई फसल खेतों में पड़ी थी।
बारिश का पानी जमा हो गया है। कटाई किया गया फसल डूब गई है। जहां गेहूं का दौरी हो गया है वहां भूसा पानी में डूब गया भूसा भी खराब होगा वहीं उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। किसान का कहना है कि बारिश के साथ-साथ हवा आंधी ने किसानों की गेहूं,मकई,आम और लीची की मंजरियों पर भी इसका असर पड़ेगा। किसान अभी तक गेहूं की कटाई कर रहे थे। तूफान आने से पहले वे कुछ फसल को बोरियों में भर पाए। लेकिन वह भी पूरी तरह भीग गई।किसान ने बताया कि खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल पड़ी थी। बारिश के कारण वह पूरी तरह भीग गई है। अब फसल को सुखाने के लिए मजदूरों की जरूरत पड़ेगी। इससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होंगे।
बारिश का पानी जमा हो गया है। कटाई किया गया फसल डूब गई है। जहां गेहूं का दौरी हो गया है वहां भूसा पानी में डूब गया भूसा भी खराब होगा वहीं उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। किसान का कहना है कि बारिश के साथ-साथ हवा आंधी ने किसानों की गेहूं,मकई,आम और लीची की मंजरियों पर भी इसका असर पड़ेगा। किसान अभी तक गेहूं की कटाई कर रहे थे। तूफान आने से पहले वे कुछ फसल को बोरियों में भर पाए। लेकिन वह भी पूरी तरह भीग गई।किसान ने बताया कि खेतों में कटी हुई गेहूं की फसल पड़ी थी। बारिश के कारण वह पूरी तरह भीग गई है। अब फसल को सुखाने के लिए मजदूरों की जरूरत पड़ेगी। इससे समय और पैसा दोनों अधिक खर्च होंगे। Views: 71











