November 2, 2026 8:07 pm

रात के अंधेरे में रास्ता रोककर नशेड़ियों ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश!*

*ब्रेकिंग मऊगंज!*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*मऊगंज जिला में आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों हुए बेखौफ!*

*रात के अंधेरे में रास्ता रोककर नशेड़ियों ने लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश!*

*दुसरी तरफ से आ रहे लोगों के बीच बचाव से रुकी बड़ी वारदात!*

मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पैपखार निहाई नाला के पास कुछ नशेड़ियों द्वारा रास्ता को रोक कर रास्ते से गुजर रहे लोगों के साथ राहजनी की कोशिश की गई! गनीमत रही की उसी समय बरांव क्षेत्र से कुछ लोग मऊगंज आ रहें थे उन सभी के द्वारा घटना स्थल पर गाड़ी रोक कर बीच बचाव करते हुए 100 ड्रायल को सूचना दी गई! मौके पर पहुंची पुलिस राहजनी की वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को लाया गया मऊगंज थाना!

*जिला में आखिर क्यों घट रही ऐसी वारदात!*

सर्व विदित है की इस जिला के समय शराब कारोबारियों द्वारा गांव गांव शराब की पैकारी कराई जा रही है! बरांव में शराब दुकान ना होने के बाबजूद भी ज्यादातर घरों में शराब गांजा और कोरेक्स की बिक्री लगातार हो रही है! और ऐसा नहीं है की पुलिस को मालूम नहीं है! शराब कारोबारियों से मिल रही माहवारी के चलते पुलिस प्रशासन आंख में पट्टी बांध कर कुंभकर्णी निद्रा में सोया हुआ है ! जिसके चलते गांव के नौजवान यूवक सहित नाबालिग लड़कें भी नशे के आदी बनते जा रहे हैं! अपनी नशे की लत और शौक को पूरा करने राहजनी करते हुए लोगों को रास्ता रोककर पैसे छुड़ाने सहित विभिन्न आपराधिक घटनाएं अब मऊगंज जिला के लिए आम बात बन रही है! हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना को अंजाम देने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को मऊगंज थाना ले आया गया है! वहां पर मौजूद लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत पैपखार के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के बचाव में ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा मामले को रफा-दफा करवाने का प्रयास किया जा रहा है ! स्थानीय लोगों द्वारा बताया गया की सरपंच प्रतिनिधि के द्वारा कहा जा रहा था की उक्त घटना को अंजाम देने वाले आदिवासी समाज के लोग हैं उनके पक्ष से भी रिपोर्ट होगी हरिजन एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कोर्ट का चक्कर काटना पड सकता है मिली जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति को रास्ता रोककर राहजनी की कोशिश की गई वह सामान्य वर्ग से ताल्लुक रखते हैं! इसी कारण सरपंच प्रतिनिधि पंचायत के लोगों के पक्ष में खड़े होकर पुलिस प्रशासन और पीड़ित के ऊपर भी घटना को लेकर दबाव बनाया जा रहा है की किसी तरह मामले को रफा-दफा किया जाएं!
*शराब दुकान के लायसेंस पर गांजा कोरेक्स की भी हो रही पैकरी!*
सरकार द्वारा शराब दुकान को स्थाई रूप से संचालित करने का टेंडर दिया जाता है लेकिन शराब कारोबारियों द्वारा गांव गांव शराब की पैकारी कराई जा रही है!
विदित हो की जब तक शराब कारोबारियों के अवैध कारोबार पर पुलिस प्रशासन द्वारा लगाम नहीं लगाई जाएगी जिनके द्वारा शराब कारोबार का लायसेंस लेकर गांव गांव शराब गांजा कोरेक्स की पैकारी कराई जा रही है तब तक जिला में कानून व्यवस्था ध्वस्त ही रहेंगी!
और आए दिन ऐसी आपराधिक घटनाओं में इजाफा होता रहेगा!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मऊगंज जिला में संचालित शराब दुकान में विंध्य प्रदेश का नामी गांजा कारोबारी को बतौर पार्टनर बनाया गया है ! जिसके खिलाफ रीवा संभाग के विभिन्न थानों में गांजा और कोरेक्स बेचने के अपराध पंजीबद्ध है!
सूत्र बताते हैं की जिसके चलते अब मऊगंज जिला में शराब के साथ साथ गांजा और कोरेक्स की भी पैकारी गांव गांव तक कराईं जा रही है!

*नवागत पुलिस अधीक्षक से जिला की बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था में कसावट लाने की दरकार!*
आपको बता दें की कुछ महीने पहले ही बरांव में शराब कारोबारियों और तस्करों के द्वारा पुलिस को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया था जिसमें से कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे! जिला में आज भी वही स्थिति बनी हुई है पुलिस प्रशासन का अवैध कारोबारियों को किसी प्रकार का कोई भय ही नहीं रहा! कारण क्या है यह समूचा मऊगंज जानता है जब तक पुलिस के संरक्षण पर जिला में अवैध कारोबार को बढ़ावा मिलता रहेगा तब तक जिला की कानून व्यवस्था दिनों दिन बिगड़ती ही रहेगी!

*जिला मुख्यालय के प्रमुख थाना में भयावह स्थिति!*

जब तक शराब और कोरेक्स के तस्करों के हिसाब से थाना में थाना प्रभारियों की पदस्थापना होती रहेगी तब तक आमलोगों के बीच भय का माहौल इसी तरह बना रहेगा! नवागत पुलिस अधीक्षक महोदय को जिला मुख्यालय के प्रमुख थाना में ही पैनी नजर रखने की आवश्यकता है !
की वास्तव में जिला के प्रमुख थाना का असली थानेदार कौन है ? किसके इशारे पर वर्तमान थाना प्रभारी कार्य कर रहे हैं!
किसके ऊपर अपराध पंजीबद्ध करना है किसे छोड़ना है थाना प्रभारी का रिमोट कंट्रोल आखिर किसके पास है !
इस गंभीर विषय पर भी पुलिस अधीक्षक महोदय को संज्ञान लेने की आवश्यकता है!
नवागत पुलिस अधीक्षक से जिला की जनता बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था को सुदृढ़ और मजबूत बनाने काफी ज्यादा आशान्वित हैं!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें