November 2, 2026 8:46 pm

मुंबई में खौफनाक कांड! 10 साल की बच्ची से ऑटो रिक्शा चालक ने किया रेप, रिक्शा चालक गिरफ्तार

रिपोर्टर योगेश यादव पीएनपी न्यूज महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुंबई में आरोपी ऑटो रिक्शा चालक ने बच्ची को किसी काम के बहाने अपने घर बुलाया और फिर रेप किया. इसके बाद उसने बच्ची को धमकी दी कि किसी से कुछ कहा तो मार देगा.महाराष्ट्र के मुंबई से रेप की ऐसी वारदाता सामने आई है, जिससे जानकर लोगों की रूह कांप जाएगी. मुंबई के मलाड मालवणी इलाके में एक ऑटो रिक्शा चालक ने अपने पड़ोस में रहने वाली 10 साल की बच्ची से रेप किया है.
इस मामले में मुंबई के मालवणी पुलिस स्टेशन में रिक्शा चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. आरोपी चालक को गिरफ्तार भी कर लिया गया है.किसी को न बताने की दी थी धमकी
मुंबई पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़ित बच्ची दोनों मलाड के मालवणी में रहते हैं. आरोपी पेशे से ऑटो रिक्शा चालक है. आरोपी ने लड़की को अपने घर पर किसी काम के सिलसिले में बुलाया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं. कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया. इतना ही नहीं, उसे शांत रहने की धमकी देते हुए यह कहा कि अगर उसने किसी से यह बात कही तो उसे मार देगा.डरी हुई बच्ची ने मां को बताया
डरी हुई बच्ची ने शुरू में किसी को कुछ नहीं बताया. हालांकि, बाद में बच्ची ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया. यह जानने के बाद मां ने तुरंत मालवणी पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. शिकायत के बाद पुलिस ने यौन उत्पीड़न से संबंधित विभिन्न धाराओं और POCSO की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी को डिंडोशी कोर्ट में पेश किया. सुनवाई करते हुए अदालत ने आरोपी को 12 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें