पत्रकार योगेश यादव:
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महाराष्ट्र के ठाणे से दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां के मुंब्रा में 10 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई। मुंब्रा पुलिस ने 10 साल की लड़की का यौन उत्पीड़न करने और उसे सोमवार देर रात बाथरूम की खिड़की से फेंकने के आरोप में 20 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया है।
: खिलौनों का लालच देकर अपने अपार्टमेंट में ले गया
रिपोर्ट के अनुसार मुंब्रा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक अनिल शिंदे ने कहा कि पुलिस ने कहा कि आरोपी ने रात 9:30 बजे नाबालिग को खिलौनों का लालच देकर अपने अपार्टमेंट में ले जाकर उसका यौन उत्पीड़न किया और उसे बाथरूम की खिड़की से फेंक दिय
पुलिस उपनिरीक्षक विनायक माने ने जांच दल का नेतृत्व किया जिसने तुरंत कार्रवाई की। पड़ोसियों से पूछताछ और इमारत में अपार्टमेंट का निरीक्षण करने के बाद, अधिकारियों ने आरोपी की पहचान की और उसे हिरासत में लिया, जिसने कथित तौर पर अपराध कबूल कर लिया।
आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चल रही
संदिग्ध मूल रूप से बिहार के बांका का रहने वाला है। पुलिस ने कहा कि उनकी जांच टीम ने 12 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने क्राइम सीन का दौरा किया और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चल रही है।











