November 2, 2026 8:06 pm

जिला खनिज अधिकारी की उदासीनता से 70 करोड़ के राजस्व लक्ष्य में मिला केवल 38 करोड़

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
______
*रीवा बुलेट रिपोर्ट* जिले भर में अवैध उत्खनन एवं परिवहन खुलेआम चल रहा है, जिस पर अंकुश नही लग रहा है. खनिज राजस्व वसूली में रीवा एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ. 70 करोड़ राजस्व वसूली लक्ष्य के खिलाफ केवल 38 करोड़ राजस्व प्राप्त किया गया जो कि लगभग 53 प्रतिशत है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिला खनिज अधिकारी श्रीमती दीप माला तिवारी की उदासीनता और राजस्व वसूली में रूचि न लेने के कारण शासन को शत-प्रतिशत राजस्व नही मिल पाया. जबकि पड़ोसी जिला मऊगंज में 76 प्रतिशत राजस्व की वसूली कर शासन के खजाने को भरा. यहा 11 करोड़ राजस्व लक्ष्य था जिसमें साढ़े 8 करोड़ की वसूली की गई. रीवा में खनिज राजस्व की कम वसूली को लेकर बार-बार रीवा कमिश्नर ने जिला खनिज अधिकारी को चेताया. लेकिन श्रीमती दीप माला तिवारी ने राजस्व वसूली को लेकर उस तरह की रूचि नही दिखाई जैसी दिखानी चाहिये. लिहाजा 60 फीसदी भी वसूली नही हो पाई. अवैध उत्खनन और परिवहन को लेकर लगातार कार्यवाही होती तो जुर्माने की राशि के साथ ज्यादा से ज्यादा राजस्व शासन के खाते में आता पर जिला खनिज अधिकारी ने अभियान चलाकर खनिज से पीछे हटती रही.माफियाओ पर कार्यवाही करने

*कमिश्नर की फटकार नहीं आई काम, 53 प्रतिशत में सिमटा राजस्व*…..

खनिज राजस्व लक्ष्य पूरा करने मे रीवा खनिज विभाग पूरी तरह से असफल रहा. 70 करोड़ की वसूली की जगह केवल लगभग 38 करोड़ की वसूली हुई है. कमिश्नर के बार-बार निर्देश के बावजूद जिला खनिज अधिकारी रीवा श्रीमती दीप माला तिवारी ने राजस्व वसूली लक्ष्य प्राप्त करने में रूचि नही दिखाई. अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालो के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही नही हुई. लिहाजा विभाग राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने से पीछे रह गया है. रायल्टी की चोरी करने वाले और राजस्व के बकायादारो से वसूली करने में खनिज प्रशासन पूरी तरह से नाकाम रहा. गत वर्ष की तरह इस बार भी राजस्व वसूली में रीवा फिसडडी रहा. रीवा कमिश्नर बीएस जामोद की फटकार भी काम नही आई. लगातार कमिश्नर समीक्षा बैठक के दौरान राजस्व वसूली शत-प्रतिशत करने के लिये निर्देश देते रहे. यहा तक की कम वसूली को लेकर अल्टीमेटम भी दिया, लेकिन कोई असर नही हुआ. योजनाबद्ध तरीके से शत-प्रतिशत लक्ष्य वसूलने के लिये कहा गया था जिसमें खनिज के अवैध परिवहन, अवैध उत्खनन एवं ओवर लोड वाहनो को जप्त करने के निर्देश कमिश्नर ने दिये थे. 70 करोड खनिज राजस्व वसूली का लक्ष्य था अगस्त तक केवल 23.81 करोड़ की वसूली हुई थी, जिस पर कमिश्नर ने नाराजगी जताई थी और राजस्व पूरा करने टिप्स दी थी. तमाम निर्देशो के बाद भी जिला खनिज अधिकारी श्रीमती दीप माला तिवारी ने राजस्व वसूली में कोई रूचि नही दिखाई. परिणाम स्वरूप विभाग लक्ष्य से पीछे रह गया.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें