बुद्ध सागर न्यूज़ रिपोर्टर
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रामपुरा जालौन:- नगर में स्थित कालिका देवी मंदिर पर रविवार को पूजा करने आए युवक का चार वर्षीय बालक अचानक से कही गुम हो गया जिसे पुलिस द्वारा महज एक घंटे में परिजनों के हवाले कर दिया प्राप्त जानकारी ले अनुसार फूल सिंह पुत्र मोहनलाल प्रजापति उम्र करीब 55 बर्ष निवासी ग्राम सिमहारा ने थानाध्यक्ष रामपुरा को शिकायत दी कि हम कस्बा रामपुर स्थित कालिका मन्दिर पर रामनवमी के चलते पूरे परिवार सहित पूजा करने आए हुए थे जिसमें हमारे साथ चीकू पुत्र मुनेश उम्र करीब 4 वर्ष बच्चा भी आया था जो कि हम लोगों के द्वारा पूजा करते समय वहां से कहीं गायब हो गया जानकारी पाते ही थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कटियार मय कांस्टेबल विपिन कुमार व कांस्टेबल सन्तोष कुमार के द्वारा कस्बा रामपुरा व श्रेत्र में भ्रमणशील रहते हुए बच्चा को मात्र 1 घंटे के अन्दर खोजकर सकुशल उसके परिवारजनों को सुपुर्द कर दिया।











