November 2, 2026 8:07 pm

मंदिर ड्यूटी जा रहे चौकी इंचार्ज बाइक फिसलने से गिरकर घायल

रितिक कुमार वरिष्ठ पत्रकार जिला ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रामपुरा,जालौन। नवरात्र पर्व के अवसर पर कर्ण देवी मंदिर पर ड्यूटी करने जा रहे चौकी इंचार्ज जगम्मनपुर की बाइक फिसल कर गिर गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए ।
प्राप्त विवरण के अनुसार रामपुरा थाना अंतर्गत पुलिस चौकी जगम्मनपुर प्रभारी अटल बिहारी नवरात्र के अवसर पर कर्ण देवी मंदिर पर लगे मेला में ड्यूटी करने बुलेट मोटरसाइकिल से जा रहे थे उसी समय जगम्मनपुर बाजार में गली से एक ग्रामीण तेजी से निकलकर अचानक सड़क पर आ गया जिसे बचाने के लिए उप निरीक्षक अटल बिहारी ने ब्रेक लगाते हुए बाइक को मोडा जिससे वह फिसलकर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े परिणाम स्वरूप कई जगह गंभीर चोट आई हैं एवं बुलेट मोटरसाइकिल भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई । घायल अवस्था में चौकी प्रभारी को स्थानीय चिकित्सक के यहां भेजा गया जहां उपचार के बाद पुलिस चौकी पर पहुंचाया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें