November 2, 2026 11:45 pm

फेयरवेल स्पीच देते-देते आया हार्ट अटैक, 20 साल की छात्रा की मंच पर ही मौत

रिपोर्टर योगेश यादव महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धाराशिव:कॉलेज में फेयरवेल के दौरान मंच पर छात्रा वर्षा खरात स्‍पीच दे रही थीं. बेहद खुशनुमा माहौल था, हंसी-ठहाके लग रहे थे, लेकिन अगले ही पल पूरा माहौल गमगीन हो गया. वर्षा मंच पर गिर गईं और उसकी मौत हो गई. हैरान कर देने वाली ये दुखद घटना महाराष्‍ट्र के धाराशिव जिले की है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डॉक्‍टर्स का कहना है कि वर्षा की मौत की वजह हार्ट अटैक हो सकती : बताया जा रहा है कि वर्षा की आठ साल की उम्र में हार्ट सर्जरी हुई थी. हालांकि, पिछले 12 साल से वह बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ थीं और कोई दवा भी नहीं ले रही थीं

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें