रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*
मऊगंज। जिले का शाहपुर थाना उन दिनो सुर्खियो में आया जब खुराफाती गिरोह ने अपने रिश्तेदारो को कानूनी शिकंजे से बचाने के लिए प्रायोजित शिखाकांड में थाना प्रभारी को पुलिस लाइन अटैच करवा कर एक आरक्षक को निलंबित करवा दिया। उसके बाद तो वहां अपराधों का ही बढ़ावा हो गया मूसा गिरोह के हिस्ट्रीशीटर के इशारे पर बरांव गांव में पुलिस पर हमला, फिर बरांव गांव में ही मूसा गिरोह के गुर्ग पर शराब कारोबारियो द्वारा अपहरण कर लूट एंव जान से मारने का प्रयास जैसी वारदातें होती रही। इन वारदातों की लपट ठंडी भी नहीं हो पाई कि गड़रा में दोहरे हत्याकांड ने प्रदेश को हिला दिया। मऊगंज की बिगड़ी कानून व्यवस्था को सुधारने सरकार ने आईजी से लेकर एडिशनल एसपी तक बदल दिये। रही बसी कसर आईजी गौरव राजपूत निकाल रहे है। एसडीओपी अंकिता सुल्या को तो हटाया ही साथ ही शाहपुर थाना प्रभारी रहे संदीप भारतीय को मऊगंज जिले से हटाकर सतना जिले के लिए तबादला कर दिया। रीवा जिले से दो दबंग दरोगा को मऊगंज जिले के लिए आईजी ने स्थानांतरित किया है। जिसमें से निरीक्षक अजय खोब्रागड़े और उप निरीक्षक अभिषेक खरे का नाम शामिल है। सूत्र बताते है कि मऊगंज एसपी दिलीप सोनी द्वारा शाहपुर थाना की कमान निरीक्षक अजय खोब्रागड़े को सौंप सकते है। परंतु थाना शाहपुर निरीक्षक पद के लिए नही है ऐसे में थाने की कमान उप निरीक्षक अभिषेक खरे के हाथों में जा सकती है और मऊगंज थाना प्रभारी अजय खोब्रागड़े को बनाया जा सकता है। ताकि मऊगंज कस्बे से लेकर ग्रामीण अंचल तक के थानों की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।











