November 3, 2026 10:38 pm

खाद्य सुरक्षा योजना के हितग्राहियों की ई-केवाईसी में लापरवाही बरतने वाले 24 सेल्समैनों पर हुई कार्रवाई*

*24 सेल्समैनों को कारण बताओं नोटिस जारी*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिले मे उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान प्राप्त करने वाले समस्त हितग्राहियो का उचित मुल्य दुकानों के विक्रेता द्वारा पीएसओ मशीन से ई-केवाईसी किया जा रहा है। जिले में अब तक 904016 सदस्यों की ई-केवाईसी पूर्ण की गई है, शेष पात्र सदस्यो की ई-केवाईसी समय से पूर्ण किए जाने के लिए 15 अप्रैल की समय-सीमा तय की गई है। किंतु समीक्षा करने पर पाया गया कि सबसे कम प्रगति अनुभाग मनगंवा अंतर्गत दुकानों में है। ई-केवाईसी करने में लापरवाही बरतने वाले उचित मूल्य दुकान के सेल्समैनों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। किन्तु उचित मूल्य दुकान वेलवा कुर्मियान में मात्र 42.7 प्रतिशत, सहेवा मे 54.0 प्रतिशत, मढीखुर्द 49.6 प्रतिशत, मौहरिया मे 48.1 प्रतिशत, बडोखर मे 44.5 प्रतिशत एवं उचित मूल्य दुकान बेलवा बडगैयान 55.8 प्रतिशत राशन कार्ड धारी की ई-केवाईसी की गई है। कम प्रगति के कारण इन सभी उचित मूल्य दुकानों पर जुर्माना लगाकर प्रतिभूति की समस्त राशि शासन हित में राजसात की गयी है साथ ही इन दुकानों के विक्रेता को पृथक करने का नोटिस दिया गया है।

इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि गुढ तहसील अंतर्गत 14 उचित मूल्य दुकानों को नोटिस एवं मंनगवा अनुभाग अंतर्गत 10 दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। उचित मूल्य दुकान ऐटला, रायपुर, रउरा, देवरा फरेंदा, टाटिहरा, मनिकवार 2, मनिकवार, सुरसाकला पलिया-351 दुकानों द्वारा 50 प्रतिशत से कम ई-केवाईसी प्रगति पर प्रतिभूति राशि राजसात की गई है। इन दुकानों के विक्रेताओं को भी पद से पृथक करने की चेतावनी दी गयी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें