November 2, 2026 7:00 pm

शक्ति वाटिका के तहत करन देवी मंदिर पर हुआ वृक्षारोपण।।*

बुद्ध सागर रिपोर्टर

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

रामपुरा जालौन। जनपद के वन रेंज क्षेत्र माधौगढ़ के अंतर्गत शक्ति वाटिका आस्था एवं हरियाली सप्ताह के तहत एक विशेष पहल की गई। वन क्षेत्र माधौगढ़ के ब्लॉक रामपुरा की ग्राम पंचायत हुसेपुरा जागीर के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ करन देवी मंदिर पर 5 अप्रैल 2025 दिन शुक्रवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
वन क्षेत्राधिकारी रंजीत सिंह के नेतृत्व में जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडे (रंगू भैया) की उपस्थिति में संपन्न हुआ। वन क्षेत्र अधिकारी ने बताया कि यह अभियान 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक चलेगा सरकार की योजना के अनुरूप धार्मिक स्थलों के आसपास शक्ति वाटिका की स्थापना की जा रही है जिसके तहत आज मंदिर परिसर में 15 पौधों से अधिक फलदार औषधीय एवं छायादार पौधे कनक चंपा, गोल्ड मोहर, शहतूत, पीपल, पाखर,बरगद, शीशम, आदि के रोपित किए गए वृक्षों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि वृक्षों से ही जीवन खुशहाल एवं पर्यावरण संभव है।
उक्त कार्यक्रम में मंदिर के महंत लला बाबा, जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र पांडे, वन रेंज क्षेत्राधिकारी माधवगढ़ रंजीत सिंह, वनदरोगा अमित कुमार, काशी प्रसाद तथा वनरक्षक विक्रम, धनीराम, शिवम वेद, हर्षित सिंह राजावत कार्यालय सहायक रेंज माधवगढ़ आदि सहित मंदिर आए हुए त्रिवेणी सेगर, रविंद्र चौहान, बृजेश सिंह सेंगर, गोलू बाबा, गुन्नू सेंगर, बॉबी रावत भक्तगण मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें