November 2, 2026 8:46 pm

*रीवा में स्कार्पियो बनी “द बर्निंग कार”, धुआं देख ड्राइवर ने लगाई दौड़

*रीवा में स्कार्पियो बनी “द बर्निंग कार”, धुआं देख ड्राइवर ने लगाई दौड़*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा: शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र मे स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में शुक्रवार की देर शाम उस वक्त हड़कंप मच गया. जब शहर के मुख्य मार्ग से गुजर रही एक स्कार्पियो कार में अचानक आग भड़क गई. देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई, बीच सड़क में ही कार धू- धू करके जलने लगी. इस दौरान ड्राइवर ने कार से कूदकर अपनी जान बचाई और मौके से भाग गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल की टीम ने स्थानीय लोगों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

*रीवा में बीच सड़क पर धू-धू कर जली कार*

घटना शुक्रवार की शाम तकरीबन 7:00 के आसपास की है. बताया गया कि एक स्कॉर्पियो कार जेपी मोड़ की ओर से चौराहटा की तरफ जा रही थी. कार जैसे ही सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर के पास पहुंची, तभी कार के इंजन से चिंगारी भड़की और देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई. घटना के दौरान कार में सवार ड्राइवर खुद की जान बचाकर मौके से भाग गया. कार में लगी आग की लपटें, इतनी तेज थी की तकरीबन 30 फीट ऊपर लगा विज्ञापन का बोर्ड भी उसके चपेट में आ गया.

*स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना*

घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंची. जहां कड़ी मशक्कत के बाद कार में लगी भीषण आग पर काबू पाया. मौके पर मौजूद सिविल थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि “घटना का कारण अज्ञात है. कार में आग किन कारणों से लगी, इसका पता लगाया जा रहा है. हादसे के बाद कार सवार ड्राइवर मौके से फरार हो गया था. जिसकी तलाश की जा रही है.

PNP NEWS से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें