November 2, 2026 8:07 pm

ब्लैकमेल और धमकी से परेशान! दोस्ती के बाद युवक ने किया ‘शोषण’, पीड़िता ने पी मच्छर मार दवाई

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*

मच्छर मार पीने वाली पीड़िता ने बताया कि आरोपी फिलहाल सतना से पुणे भाग गया है और वहां गोपनीय रूप से रह रहा है. वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और कह रहा है कि वह शादी नहीं करेगा, बल्कि केवल उनका उपयोग करेगा.

दो बच्चों की मां से एक युवक ने प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर दोस्ती की, इसके बाद उसे अलग-अलग जगह होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए. शादी का वादा कर पाति से तलाक भी करवा दिया, लेकिन अब मुकर गया. इस मामले की शिकायत लेकर पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय सतना पहुंची, जहां पर उसने मच्छर मार दवाई पीकर जान देने की कोशिश की. फिलहाल उसे अस्पताल में पुलिस निगरानी के बीच भर्ती कराया गया है.

*क्या हैं आरोप…?*

आरोप है कि आरोपी ने अश्लील वीडियो बना लिए हैं, जिनको वायरल करने की धमकी देकर लाखों रुपए वसूल लिए. पीड़ित महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है. आरोपी युवक इन दिनों कहीं और चला गया है और फोन के माध्यम से तमाम तरह की धमकियां दे रहा है. पीडि़ता ने बताया कि आरोपी से अप्रैल 2024 में पहली बार मुलाकात हुई थी. महिला का आरोप है कि युवक ने सतना के बेला रिसोर्ट में अपने नाम से कमरा बुक कर उसे बुलाया और शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद, मई 2024 के पहले सप्ताह में आरोपी ने दुबारा संपर्क कर उसे जबलपुर ले गया. जहां दीनदयाल बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में रुका और फिर से शारीरिक संबंध बनाए और सोते समय अश्लील वीडियो बना लिए.

*संबंधों की जानकारी होने पर पति ने छोड़ा*

पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया कि 2015 में उसकी शादी हुई थी. उसके दो बच्चे हैं. एक बच्चे की उम्र 9 साल और दूसरे की 4 वर्ष है. जब पति को इस बारे में पता चला तो उसने उसके साथ मर्जी से रिश्ता समाप्त करने का आवेदन कोर्ट में दिया. मामले की सुनवाई चल रही है. उधर आरोपी अब इस बात की धमकी दे रहा है कि अब वह तलाक के बाद भी शादी नहीं करेगा.

*लाखों रुपए वसूलने का आरोप*

पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और विवाह तोड़ने का दबाव बनाया. इसी दौरान, ब्लैकमेलिंग के कारण महिला ने आरोपी को 2.5 से 3 लाख रुपये भी भेज चुकी है.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें