*ब्रेकिंग न्यूज गुढ़*
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश
*धारदार हथियार के साथ घर पहुंच कर गाली गलौज एवं जान से मारने की दी गई धमकी वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल*
हम बात कर रहे हैं गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ागांव की इस गांव की राजनीति जिले की सबसे अलग है यहां काम न करने वालों का नहीं काम करने वालों का विरोध किया जाता है जब पंचायत में कोई कमी नहीं मिलती तो यहां गंदी राजनीति में उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला आया है एक व्यक्ति को शराब के नशे में धारदार हथियार के साथ भेज कर हरिजन सरपंच के घर के समीप सरपंच को मां बहन की गाली दी जाती है। और जान से मारने की धमकी दी जाती है साथ ही जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया जाता है और लगातार इन कृत्यों से ग्राम पंचायत बड़ागांव सरपंच प्रताड़ित हो चुका है अब शासन प्रशासन से यही मांग करता है कि ऐसी गंदी राजनीति करने वाले लोगों के ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए अगर इन पर कार्रवाई नहीं होती तो एक दिन कोई बड़ा हादसा सरपंच के साथ हो सकता है।











