November 2, 2026 11:15 pm

लखनऊ में नकली ‘सलमान खान’ पर कार्रवाई, कमर में रिवाल्वर लेकर रील बना रहा था

:  पत्रकार योगेश यादव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

: लखनऊ के घण्टाघर इलाके में एक शख्स नकली सलमान खान बनकर बिना शर्ट कमर में लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर रील बना रहा था। पुलिस ने शख्स को गिरफ्तार कर लिया है।

: बिना शर्ट और कमर में लाइसेंसी रिवाल्वर
दरअसल, लखनऊ में नकली सलमान खान बनकर रील बनाना एक शख्स को भारी पड़ गया। लखनऊ के घण्टाघर इलाके में एक शख़्स सलमान ख़ान की एक्टिंग कर रहा था और बिना शर्ट कमर में लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर रील बना रहा था। इस नकली सलमान खान के चक्कर में इलाके में काफी भीड़ जमा हो गई और जाम लग गया। मौके पर पुलिस पहुंची और नकली सलमान खान को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक मंगलवार को देर रात क्लॉक टावर के पास इस नकली सलमान खान की वजह से सड़क जाम हो गई। नकली सलमान खान लोगो से झगड़ा भी कर रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पहले नकली सलमान खान को समझाने की कोशिश की। जब वो नहीं माना तो शांति भंग की आशंका में उसे गिरफ्तार कर लिया और उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर जब्त कर ली। नकली सलमान खान का नाम आजम अली अंसारी है और ये सआदतगंज का रहने वाला है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें