November 2, 2026 8:06 pm

चलती मिनी बस बनी आग का गोला, कार भी चपेट में आई, युवक घायल

रिपोर्टर योगेश यादव महाराष्ट्र

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आगरा, 02 अप्रैल। थाना ताजगंज के अंतर्गत पुरानी मंडी से कैलाश टॉकीज रोड के बीच चलती मिनी बस बुधवार की दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस धू धू कर जल उठी। आग की लपटों ने पास खड़ी एक कार को भी चपेट में ले लिया। इस हादसे में अभी तक अभी एक युवक के घायल होने की जानकारी मिली है। अन्य यात्रियों ने बस से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

पुरानी मंडी चौराहे से आगे ताजगंज रोड पर जहां आगरा मेट्रो भूमिगत हो गई है, वहां दोपहर में एक बस में आग लग गई। आग की लपटें कुछ ही देर में बेकाबू होती गईं। ड्राइवर ने बस वहीं रोक दी, जहां बस रोकी उसके आस पर कई रेस्टोरेंट और कार खड़ी हुई थी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि पास में रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी टूरिस्ट की कार भी इसकी चपेट में आ गई।

यात्रियों को लेकर जा रही मिनी बस में अचानक आग लगने से अंदर बैठे यात्रियों में भगदड़ मच गई। सवारियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने के कारण वहां रोड पर जाम के हालात बन गए। आग की लपटों को देख लोग दहशत में आ गए। आसमान में धुआं ही धुआं दिखाई देने लगा। आसपास के लोग जान बचाने के लिए भाग खड़े हुए, काफी देर तक आग की लपटें उठती रहीं। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें