November 2, 2026 10:26 pm

रीवा जोन में कानून-व्यवस्था की समीक्षा, आईजी श्री गौरव राजपूत ने दिए कड़े निर्देश

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा जोन में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री गौरव राजपूत ने रीवा जोन के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों (एएसपी) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

आईजी श्री गौरव राजपूत ने रात्रि गश्त को अनिवार्य करते हुए निर्देश दिए कि पुलिस बल संवेदनशील क्षेत्रों में शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक नियमित गश्त करेगा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने और गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित करने के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई के दौरान एएसपी की उपस्थिति अनिवार्य होगी ताकि जनता की शिकायतों का शीघ्र समाधान किया जा सके। माइक्रो बीट सिस्टम का सख्ती से पालन करने, मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई करने और स्कूल-कॉलेजों के आसपास सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर प्रभावी उपाय लागू किए जाएंगे। ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए सख्ती बरती जाएगी। साइबर क्राइम, महिला अपराध और अन्य गंभीर अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष टीमों का गठन किया जाएगा। आईजी श्री गौरव राजपूत ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इन निर्देशों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, जिससे अपराधों पर अंकुश लगे और जनता में सुरक्षा की भावना विकसित हो।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें