November 2, 2026 8:06 pm

स्कूल वैन पर हमले का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो चीखते बिलखते रहे बच्चे*

*सीधी ब्रेकिंग*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश के सीधी जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बच्चों से भरी स्कूल वैन पर नशे की हालत में दो बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने पहले तो वैन के ड्राइवर को पीटा और फिर स्कूल वैन में भी तोड़फोड़ की। जिस वक्त बदमाश वैन के कांच तोड़ रहे थे तब वैन के अंदर बच्चे भी मौजूद थे जो डर से चीख रहे थे बिलख रहे थे। इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जो जिले की ध्वस्त कानून व्यवस्था को दिखा रहा है।

*बच्चों से भरी वैन पर बदमाशों का हमला*
रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना 28 मार्च 2025 की है जिसका वीडियो अब सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 28 मार्च 2025 की शाम करीब 5:30 बजे फरियादी ओमप्रकाश गुप्ता इंडियन एक्सीलेंसी पब्लिक स्कूल, नेबूहा की स्कूल वैन (MP53CA81470) से बच्चों को छोड़ने जा रहे थे। ग्राम मशुरिहा के पास सड़क पर राजा साकेत और चरकू साकेत नाम के दो युवक नशे की हालत में अपनी मोटरसाइकिल गिराए पड़े थे। जब वैन चालक ने उनसे रास्ते से हटने के लिए कहा तो दोनों नशे में धुत बदमाश उस पर टूट पड़े और उसके साथ मारपीट करते हुए वैन में तोड़फोड़ कर दी।

*चीखते-बिलखते रहे बच्चे*
घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमें साफ तौर पर बदमाशों के चेहरे नजर आ रहे हैं।एक बदमाश कांच का शीशा हाथ मारकर तोड़ता दिख रहा है जिसके बाद वैन के अंदर बच्चे सबसे पीछे की शीट पर छिपे डरे सहमे दिख रहे हैं। बच्चे कुछ समझ पाते इससे पहले ही वीडियो में एक और बदमाश वैन का पीछे का शीशा तोड़ता दिख रहा है जिससे बच्चे बुरी तरह से डर जाते हैं और रोते-बिलखते बाहर निकलने की कोशिश करने लगते हैं। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने स्कूल वैन के ड्राइवर के साथ बेरहमी से मारपीट की है।

सीधी पुलिस अधीक्षक डॉक्टर रविंद्र वर्मा के संज्ञान में आते ही जमोड़ी पुलिस ने स्कूल वैन पर पत्थर से हमला करने वाले आरोपी राजा साकेत एवं चरकू साकेत को बीएनएसएस की धारा 170, 126 एवं 135(3) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें