November 2, 2026 10:36 pm

आबकारी अधिकारी का वीडियो वायरल, आपा खो टूटे पत्रकार के ऊपर, की अपशब्दों की बौछार..

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा मध्य प्रदेश

थाने पहुंचा मामला कलेक्टर से भी हुई शिकायत, भद्दी गाली देने का भी आरोप…

*रीवा समाचार/Ⓜ️/S✍🏻*

रीवा जिले के आबकारी विभाग अधिकारी अनिल जैन की दबंगई का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे वरिष्ठ पत्रकार बबली सिंह को गालियां देते और अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते नजर आ रहे हैं, पत्रकार बबली सिह की शिकायत पर सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिख कर आगे की कार्यवाई की बात कही है.पूरे मामले में रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल से भी पत्रकारों के द्वारा शिकायत की गई है रीवा कलेक्टर ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की बात कही गई है अब देखना यह होगा कि आबकारी अधिकारी के खिलाफ जिला प्रशासन और पुलिस क्या एक्शन लेता है.आपको बता दे कि, बीते कुछ दिन पूर्व देहात में शराब पकड़ी गई थी जिसकी जानकारी लेने पत्रकार बबली सिंह आबकारी कार्यालय पहुंचे हुए थे जहां आबकारी अधिकारी के विरुद्ध पूर्व में भ्रष्टाचार की जांच EOW के द्वारा की गई थी जिस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आबकारी आयुक्त बबली सिंह को देखते ही आग बबूला हो गए और आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें