*उत्तर प्रदेश /
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रिपोर्टर परशुराम शाहनी
जिला गोरखपुर के विधानसभा चौरी चौरा के अंतर्गत ग्राम बाल खुर्द के साथ-साथ बाल बुजुर्ग, रामपुर पंद्रहमिल बुजुर्ग, एवं भोपा बाजार में उत्तर प्रदेश कांग्रेस ( अनुसूचित जाति विभाग) के तत्वाधान में चौपाल सभा संपन्न हुआ।
जिसकी अध्यक्षता प्रोफेसर रामबदन बौद्ध ने की। तथा उनके मुख्य सहयोगी के रूप में श्रीमती मन्ना देवी, प्रमोद कुमार, मीडिया प्रभारी राणा प्रताप, व अधिवक्ता दुर्गेश प्रताप मौजूद रहे। चौपाल का मुख्य उद्देश्य माननीय राहुल गांधी जी के सामाजिक न्याय के मिशन जिसमें जाति जनगणना करना, आर्थिक सर्वे करना, संस्थानिक सर्वे करना एवं आरक्षण की सीमा को 50% से हटाकर जनसंख्या के अनुपात में सभी सरकारी संसाधनों पर भागीदारी दिलाना ,ठेके और संविदा पर नौकरियों को बंद करना ,तथा सरकार बदलने पर पक्की नौकरियां देना एवं सभी निजी सरकारी क्षेत्रो में आरक्षण देना आदि मुद्दे प्रमुख रहे। तथा भाजपा सरकार द्वारा अपने नेताओं एवं साधु ,संतों शंकराचार्य को आगे करके बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर की संविधान को बदलकर हिंदू राष्ट्र का संविधान एवं हिंदू राष्ट्र का स्थापना की मंशा और मनुस्मृति लागू करने की आशंका पर विचार व्यक्त किए गए।











