November 2, 2026 8:11 pm

मुंबई में चलती कार में महिला से गैंगरेप, नशीला पदार्थ पिलाकर दिया वारदात को अंजाम

मुंबई के कांदिवली इलाके में गैंगरेप की सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर 30 साल की युवती से गैंगरेप किया गया. इस मामले में मुंबई की कांदिवली पुलिस ने गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कांदिवली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चलती कार में इस घटना को अंजाम दिया गया, पीड़ित महिला पुणे की रहने वाली है. सोशल मीडिया के माध्यम से एक आरोपी से पहचान हुआ. बताया जा रहा है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को मुंबई बुलाया और महिला के साथ एक होटल में रेप की वारदात को अंजाम दिया.

पिलाया नशीला पदार्थ

महिला का आरोप है कि कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया, महिला ने बताया आरोपी ने अपनी कार में मुझे बिठाया, जहां उस कार में पहले से ही अन्य तीन आरोपी मौजूद थे, उन्होंने ने मेरे साथ बारी बारी से रेप किया. वहीं इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. साथ ही उनकी तलाश में जुट गई है.

2022 का है मामला

कांदिवली पुलिस ने बताया कि मामला पुणे पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था, वहां से जीरो एफआईआर के तहत ये केस मुंबई के कांदिवली पुलिस स्टेशन में ट्रासंफर किया गया. सूत्रों ने बताया की यह मामला साल 2022 का है, लेकिन इस मामले में एफआईआर अब दर्ज हुई है. मामला भले ही पुराना हो लेकिन संज्ञान में अभी आया है.

वहीं मुंबई पुलिस ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी तलाश तेज कर दी है. पुलिस का दावा है कि गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे. आरोपियों की तलाश में पुलिस कई जगह दबिश दे रही है

PNP NEWS से रिपोर्टर योगेश यादव महाराष्ट्र

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें