November 2, 2026 8:56 pm

भ्रष्टाचारियों के सिस्टम के आगे PWD मंत्री का आदेश भी हुआ बेअसर।*

*भ्रष्टाचारियों के सिस्टम के आगे PWD मंत्री का आदेश भी हुआ बेअसर।*

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

*पीडब्ल्यूडी मंत्री ने पिंडरा-बरुआ मार्ग की खस्ता हालत पर इंजीनियर-ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई के दिये थे आदेश*

22 फरवरी को PWD मंत्री के मझगवां दौरे के दौरान चित्रकूट विधायक ने पिंडरा से बरुआ तक बनी घटिया सड़क की बात बड़ी जोर से उठाई थी, विधायक ने बताया था कि महज तीन महीने में ही सड़क के परखच्चे उड़ गए है। यह सुनते ही मंत्री राकेश सिंह ने मंच से ही नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश देकर खूब तालियां बजवाई थी। उन्होंने मंच से ही मुख्य अभियंता को निर्देश दिए थे कि सब इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ तत्काल जांच की जाए। लेकिन भ्रष्टाचारी इंजीनियर के सिस्टम के सामने मंत्री का आदेश भी बेअसर हो गया और उच्च अधिकारी भ्रष्टाचारियों की ढाल बन गए, अब भ्रष्टाचार के इस बड़े मामले में तमाम लोगों ने रहस्यमय चुप्पी साध ली जो जनचर्चा का विषय बनी हुई है।

PNP NEWS से रिपोर्टर आशीष मिश्रा की खास रिपोर्ट 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें