November 2, 2026 8:09 pm

रीवा का नाम ‘समदड़िया’ रखने की मांग क्यों कर रहे कांग्रेस नेता…

रिपोर्टर आशीष कुमार मिश्रा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रीवा का नाम ‘समदडिया’ रखने की मांग विधानसभा में गूंजी, आखिर कांग्रेस नेताओ ने ऐसी मांग क्यो की. बजट सत्र के पांचवे दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष, विधा विधायक अजय सिंह नाम बदलने की मांग रख दी. उनकी इस मांग के कई मायने निकाले जा रहे है. नाम बदलने की खबर राजनीतिक गलियारों में इस समय चर्चा का विषय बन गई है. विधायक अजय सिंह ने रीवा का नाम समदडिया करने की मांग की. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को इस विषय पर गंभीरता से विचार करना चाहिये. दरअसल वे सतना पालिटेक्निक की जमीन समदडिया बिल्डर्स को देने पर सरकार पर तंज कसते हुए यह मांग कर रहे थे. हुआ यह कि सदन में प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने सतना पालिटेक्निक की जमीन समदडिया बिल्डर्स को देना का मुद्दा उठाया था. इस पर अजय सिंह ने कहा कि रीवा का एक-एक व्यक्ति कह रहा है कि रीवा का नाम बदल कर समदडिया कर दिया जाय. रीवा के। री-डायवर्सिफिकेशन से कोई परेशानी नही है, लेकिन जिस तरह से समदडिया समूह को रीवा में सुविधाएं और फेवर दिया जा रहा है यह गलत है और सभी को इससे दिक्कत है. सदन में उठाई गई मांग के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे है. पिछले एक दशक से समदडिया समूह रीवा में काम कर रहा है. लेकिन अचानक कांग्रेस नेता हमलावर हुए है और मामला सदन तक गूंजा है इसके पीछे क्या हो सकता है तमाम तरह की अटकले राजनीतिक गलियारे में लग रही है.

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें