November 2, 2026 9:35 pm

गुड़ियानी में 120 मरीजों की आंखों की जांच, 12 में मिला मोतियाबिंद

18 सितंबर के शिविर में ऑपरेशन कराने वाले 23 मरीजों की पुनः जांच

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

कोसली, संवाददाता अमन

विजय एकता मंच के सौजन्य से डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, नई दिल्ली के सहयोग से गुड़ियानी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया। शिविर में 120 मरीजों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 12 मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन मरीजों को ऑपरेशन के लिए डॉ. श्रॉफ चैरिटी आई हॉस्पिटल, नई दिल्ली भेजा जाएगा।

शिविर में डॉ. सुपर्णा और उनकी चिकित्सकीय टीम ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। समाजसेवी विजय गुड़ियानी ने बताया की मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों के दिल्ली आने-जाने, रहने, खाने और ऑपरेशन सहित सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे जरूरतमंद मरीजों को आर्थिक बोझ उठाए बिना उपचार मिल सकेगा।

उन्होंने बताया की शिविर के दौरान 18 सितंबर को लगाए गए नेत्र जांच शिविर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वाले 23 मरीजों की पुनः जांच भी की गई। चिकित्सकीय टीम ने उनकी आंखों की जांच कर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली और आवश्यक सावधानियां बताईं।

विजय एकता मंच की पहल पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर के नजदीक बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना और आंखों की बीमारियों की समय पर पहचान कर उपचार सुनिश्चित करना है। मंच की इस पहल से क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों को राहत मिली है और उन्हें बेहतर दृष्टि पाने की उम्मीद जगी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें