November 2, 2026 7:59 pm

शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर सैकडो भक्तो मे दिव्य खीर पूडी का हुआ वितरण ।

जिला ब्यूरो कमलेश देवानी
भोपाल – संत हिरदाराम नगर – माँ कालका चौराहा स्थित श्रद्धालुओं की आस्था के प्रमुख केंद्र जय माँ काली मंदिर में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर मां काली के मंदिर में आने वाले सैकड़ो भक्तों के लिए विशेष खीर पूडी की व्यवस्था रखी गई थी जो की माता काली जी को भोग लगाकर आरती के बाद सैकडो भक्तो मे वितरण की गई। इस विशेष खीर पूडी को पा कर भक्तो ने आनंदत महसूस किया । आज के इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारी राजकुमार रायचंदानी का जन्मदिन भी मनाया गया, उनको माता की चुनरी पहनाकर व श्रीफल भेटकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। आज के इस अवसर पर मंदिर समिति के संस्थापक अध्यक्ष जगदीश कुमार रायचंदानी, महासचिव कमलेश रायचंदानी, संरक्षक गोवर्धनदास टहलरामानी, पंडित गयादास पांडे, सहपंडित मनोज पांडे, सह सचिव राजकुमार रायचंदानी व राकेश आदनानी, संस्कृत सचिव जय आसनानी, मुन्ना आडतानी, हरीश कुमार लालवानी, रमेश साधवानी , जानी मूलचंदाणी, ओमप्रकाश सेन, जयंत सेन, प्रकाश थदानी, सुरेश चादवानी, श्रीमती पुष्पा बैरागी, मुन्नी बाई , रूबी राय, गंगाराम विश्वकर्मा, संजू रामचंदानी, प्रकाश मीणा, राजा मोतियानी, हरीश टहलरमानी, आदी मोजूद रहे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें