November 2, 2026 8:46 pm

बलिया समाचार: धनंजय पहलवान गोरखपुर ने अंचल पहलवान जगदरा बलिया को पटकनी देकर शील्ड अपने नाम किया,उपविजेता आंचल पहलवान रहे

प्रदीप बच्चन (व्यूरो चीफ)

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बलिया (यूपी)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनियर क्षेत्र के गंगापुर स्थित स्वर्गीय सरजू बाबा के अखाड़े पर भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में करीब डेढ़ दर्जन पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपने दांव-पेंच और जोर-आजमाइश का शानदार प्रदर्शन किया। पहलवानों के रोमांचक मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग अखाड़े पर जुटे रहे।

दंगल में गोरखपुर के रेलवे स्टेडियम में तैयारी करने वाले तथा मूल रूप से बलिया जनपद के उभांव थाना क्षेत्र निवासी धनंजय पहलवान ने चुनौती देते हुए कहा कि कोई भी पहलवान उनसे कुश्ती लड़ सकता है। उनकी चुनौती को बलिया के जगदरा निवासी अंचल यादव पहलवान ने स्वीकार किया। छह मिनट के निर्धारित मुकाबले में धनंजय पहलवान ने महज तीन मिनट में अंचल यादव को पटखनी देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

वहीं बड़ी कुश्ती में केदार पहलवान जगदरा और अनिल पहलवान गंगापुर के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जो बराबरी पर छूटा। केदार पहलवान प्रत्येक वर्ष इस कुश्ती दंगल में हिस्सा लेते हैं।

अन्य मुकाबलों में अमन पहलवान मऊ और मोहित मनियर, अंकित दरौली और रोहित मनियर, रोहित कुमार गंगापुर और हिमांशु कुमार ककरघट्टा, रोहित यादव बहदुरा और रौनक पिलुई, तथा धनंजय गोरखपुर और अर्पित ककरघट्टा के बीच हुई कुश्तियां बराबरी पर छूटीं।

अभय मनियर और लालू मनियर के बीच हुए मुकाबले में लालू ने जीत दर्ज की। वहीं बृजेश ककरघट्टा और आशीष यादव ककरघट्टा के बीच मुकाबले में बृजेश विजयी रहे। जसवंत साहनी मनियर और नीरज यादव बलिया की कुश्ती में जसवंत साहनी ने बाजी मारी।

इसके अलावा अंचल यादव जगदरा और विजेंद्र यादव बहेरी का मुकाबला बराबरी पर रहा। अमन यादव मऊ और राहुल बलिया के बीच हुई कुश्ती में अमन यादव विजयी रहे। वहीं जेपी यादव बलिया और विजेंद्र यादव बहेरी के मुकाबले में जेपी यादव ने जीत हासिल की।

कुश्ती दंगल में रेफरी की भूमिका अशोक वर्मा पहलवान बहदुरा ने निभाई, जबकि संचालन की व्यवस्था पारसनाथ तिवारी ने संभाली।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कनक पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि रेवती एवं निषाद पार्टी के नेता रहे। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष उमाशंकर पाठक, राजेश लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, ग्राम प्रधान रामदेव यादव, ग्राम प्रधान सोनू यादव, मनन सोनी, झीनी राय सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं कुश्ती प्रेमी मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें