November 2, 2026 9:35 pm

अनपरा, सोनभद्र: यंग मैनेजर वॉरियर्स टीम बनी विजेता खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम।

जिला ब्यूरो चीफ संजीव कुमार दुबे सोनभद्र।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेनुसागर के तत्वावधान में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता में यंग मैनेजर वारियर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वाईएमए एकादश को 9 विकेट से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।इस अवसर पर हिंडालको रेनुसागर के हेड एचआर आशीष पांडेय एवं सेफ्टी हेड अरविंद सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।

मुकाबले में यंग मैनेजर वारियर्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का परिचय देते हुए शानदार जीत दर्ज की।हिंडालको रेनुसागर द्वारा आयोजित कैनवस क्रिकेट मैच में वाईएमए एकादश ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुये निर्धारित 10 ओबर में 2 विकेट खोकर 117 रन बनाए।टीम में शानदार बैटिंग करते हुये शेखर ठाकुर के पांच चौके चार छक्के के बदौलत अपनी टीम के लिये 51 रन का योगदान दिया।वही टीम के कप्तान ने 5 चौके 2 छक्के के की मदद से शानदार 40 रनों का योगदान दिया।यंग मैनेजर वारियर्स के मात्र अनिल प्रजापती एवं वेदांश ने अपने टीम के लिये महत्वपूर्ण एक-एक विकेट चटकाये।जबाब मे उतरी यंग मैनेजर वारियर्स की टीम के बिमान कुंडू 7 छक्के एवं चार चौके की मदद से शानदार 68 रनों को योगदान देकर खेल का पासा पलट दिया।वही अनिल प्रजापती के 2 चौके एवं 5 छक्के के मदद अपनी टीम को 47 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया और टीम 8 ओबर 3 गेंद पर लक्ष्य को पूरा करते हुये 1 विकेट खोकर 121 रन बनाये। इस तरह यंग मैनेजर वारियर्स टीम 9 विकेट से विजयी होने का गौरव प्राप्त किया।वाईएमए एकादश के एक मात्र सफल गेंदबाज अमन मिश्रा रहे।कैनवस क्रिकेट मैच में बेस्ट बैट्समैन बिमान कुंडू बेस्ट गेंदबाज अमन मिश्रा रहे वही बेस्ट फील्डर बृजेश बर्मा रहे।मैच में स्कोरर शताक्षी मिश्रा एवं मिहिर रहे।वही अंपायर की भूमिका मनोज अग्रवाल ने निभाई।कार्यक्रम का आंखों देखा हाल सदानन्द पांडेय,सीमा तूर एवं सचिन चौबे ने निभाई।धन्यवाद ज्ञापित सदानन्द पांडेय ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में बृजेश बर्मा,अर्जुन,सीमा तूर का विशेष योगदान रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें