November 2, 2026 10:35 pm

नवरात्रि पर मां दुर्गा की भक्ति में झूमीं माताएं-बहनें,  

 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सेहतसार जिला ब्यूरो संतोष यादव

सागर दलपतपुर। बुंदेलखंड की पावन धरा दलपतपुर में नवरात्रि के पवित्र पर्व पर भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। नैनागिर तिग्गडा खेर माता मोहल्ला पुलिस चौकी बेदी मोहल्ला अवधपुरी मोहल्ला खुशीपुरा द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव में माताओं एवं बहनों ने पारंपरिक गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। मां दुर्गा की आराधना और भक्य माहौल के बीच आयोजित इस कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। कार्यक्रम में समस्त ग्रामीण जन ग्रामवासी सहित स्थानीय महिलाएं एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। नवरात्रि का पावन पर्व, मां जगदंबा की आराधना और गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियां… दलपतपुर में आयोजित गरबा महोत्सव में कुछ ऐसा ही भक्तिमय नजारा देखने को मिला। आयोजित इस मिलन गरबा महोत्सव में माताओं एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं ने गरबा नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। पूरा वातावरण मां दुर्गा की भक्ति और उत्साह से सराबोर नजर आया।

भक्ति के रंग में रंगा गरबा महोत्सव मिलन गरबा महोत्सव मैं क्षेत्र के ग्रामीण शामिल हुए। इस आयोजन में धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली। गरबा की मनमोहक प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को आकर्षित किया, बल्कि नारी शक्ति, सांस्कृतिक एकता और सनातन परंपराओं के प्रति श्रद्धा का संदेश भी दिया।

प्रतिभागियों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के समापन अवसर पर गरबा प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं एवं बहनों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभागियों के चेहरे खिल उठे। इस आयोजन ने नवरात्रि के पावन अवसर पर धार्मिक चेतना, सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का सुंदर संदेश दिया। मंच संचालन पुष्पेंद्र राठौर ने किया आयोजित मिलन गरबा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का यादगार आयोजन बना। मां दुर्गा की आराधना के साथ संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के प्रति लोगों की आस्था को प्रदर्शित किया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें