November 2, 2026 9:49 pm

वाराणसी: काशी में ओवरब्रिज पर सेल्फी का शौक बना मातम! ट्रक की टक्कर से 4 दोस्तों की मौत, 4 गंभीर

वाराणसी | मिर्जामुराद | सोमवार सुबह

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

वाराणसी में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (NH-19) पर हुए भीषण सड़क हादसे में चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी दोस्त विंध्याचल धाम में दर्शन-पूजन कर वापस काशी लौट रहे थे। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है।

कैसे हुआ हादसा?मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 6 बजे दोस्त ओवरब्रिज पर अपनी स्कॉर्पियो रोककर सेल्फी ले रहे थे। कुछ लोग रेलिंग के पास खड़े थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग ओवरब्रिज से नीचे गिर गए।

हादसे में चार लोगों की जान चली गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मृतकों में आनंद यादव (25), आलोक मिश्रा (30), प्रदीप सिंह (36) और विद्याांशु यादव (30) के नाम सामने आए हैं।

टक्कर के बाद ट्रक चालक फरार

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद ट्रक चालक घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वाहन में प्रसाद, नारियल और चुनरी मिलने की जानकारी भी सामने आई है। आशंका है कि सभी लोग विंध्याचल धाम से दर्शन करके लौट रहे थे।

जन्मदिन की खुशी मातम में बदली

बताया जा रहा है कि दोस्तों का समूह जन्मदिन के अवसर पर विंध्याचल धाम गया था। दर्शन के बाद सभी ने तस्वीरें खिंचवाई थीं, लेकिन वापसी के दौरान हुए हादसे ने परिवारों की खुशियां छीन लीं। मृतकों में शामिल प्रदीप सिंह परिवार में पत्नी और एक बेटे को छोड़ गए हैं।

पुलिस जांच में जुटी

मिर्जामुराद पुलिस हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। दुर्घटना की सटीक वजह और जिम्मेदारी जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर हाईवे पर वाहन रोककर सेल्फी लेने और सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी के खतरों को सामने ला दिया है।अपील: हाईवे और ओवरब्रिज पर वाहन रोककर सेल्फी लेने से बचें। कुछ सेकंड की लापरवाही आपकी और दूसरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती है

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें