November 3, 2026 12:27 am

बक्सर: रबी फसलों की आधुनिक खेती से बढ़ेगी किसानों की आय : डीएम साहिला

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बक्सर। संयुक्त कृषि भवन परिसर में कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय रबी प्रशिक्षण सह कर्मशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी साहिला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने और आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने में ऐसी कार्यशालाओं की अहम भूमिका है। उन्होंने प्रसार कर्मियों को किसान और कृषि विभाग के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए किसानों को कृषि उद्यमी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेती के साथ ड्रैगन फ्रूट, टमाटर, प्याज और आलू जैसी नकदी फसलों की खेती के लिए किसानों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण दिलाकर उनकी आय बढ़ाने की दिशा में पहल जरूरी है। कार्यशाला में कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक-सह-प्रमुख डॉ. देवकरण तथा वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के प्राचार्य ने रबी फसलों की खेती और उनके बेहतर प्रबंधन की जानकारी दी। वहीं डीडीएम नाबार्ड आनंदवर्धन, आत्मा के उप परियोजना निदेशक रणधीर कुमार, जिला उद्यान पदाधिकारी किरण भारती सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने किसानों को सरकारी योजनाओं और कृषि विकास से जुड़ी जानकारियों से अवगत कराया। कार्यक्रम में प्रसार कर्मियों एवं प्रगतिशील किसानों ने भाग लिया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें