जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बक्सर। धनसोई बाजार में गुरुवार को एक मकान से तेज दुर्गंध आने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मकान का ताला तुड़वाया, जहां छत के गलियारे में एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान खोचरिहा गांव निवासी श्रीराम सेठ के पुत्र संतोष सेठ के रूप में हुई है। उनकी धनसोई बाजार में दुर्गा मंदिर के सामने श्री राम ज्वैलर्स नाम से आभूषण की दुकान है। जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों से मकान का दरवाजा नहीं खुला था। गुरुवार को दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। अंदर युवक औंधे मुंह गिरा मिला और उसके मुंह से खून निकलने की बात सामने आई। धनसोई थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर भेज दिया गया है। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।











