November 2, 2026 10:47 pm

ललितपुर न्यूज़: मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि, अब ₹3,500 प्रतिमाह मिलेंगे; ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का मिलेगा लाभ

रिपोर्ट कृष्ण गोपाल ब्यूरो चीफ

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की अध्यक्षता में जनपद बरेली की नाथ नगरी में प्रदेश के 68,000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान समारोह एवं उनके मानदेय में वृद्धि तथा कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किए जाने के संबंध में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण आज पुलिस लाइन, कानपुर देहात में देखा एवं सुना गया। इस अवसर पर उपस्थित माननीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं ग्राम प्रहरियों ने माननीय मुख्यमंत्री जी के संबोधन को सुना तथा ग्राम प्रहरियों के हित में की गई घोषणाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम में माननीय कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी, माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अजीत सिंह पाल जी, माननीय राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान जी एवं अन्य माननीय जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, संबंधित अधिकारीगण तथा ग्राम प्रहरी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा ग्राम प्रहरियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस को आवश्यक सूचनाएं उपलब्ध कराने, अपराध नियंत्रण में सहयोग करने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में ग्राम प्रहरियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रहरी पुलिस एवं ग्रामीण जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस तक पहुंचाने तथा सामाजिक सद्भाव कायम रखने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। ग्राम प्रहरियों की सक्रियता से ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने तथा पुलिस के कार्यों में सहयोग प्राप्त करने में मदद मिलती है।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा की गई घोषणा के अंतर्गत ग्राम प्रहरियों के मानदेय में ₹1,000 की वृद्धि की गई है। इसके फलस्वरूप अब उन्हें ₹3,500 प्रतिमाह मानदेय प्राप्त होगा। इसके साथ ही उन्हें ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान किए जाने की व्यवस्था से स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं के समय आर्थिक सुरक्षा एवं उपचार प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। इन सुविधाओं से ग्राम प्रहरियों के कल्याण एवं उनकी सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के माध्यम से जनपद कानपुर देहात के 621 ग्राम प्रहरियों के योगदान को रेखांकित करते हुए उनके सम्मान, कल्याण एवं सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। उपस्थित ग्राम प्रहरियों ने मानदेय में वृद्धि एवं कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें