वाराणसी। शारदीय नवरात्रि 2026 और मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत _एडीसीपी नम्रता श्रीवास्तव_ के निर्देशन में थाना शिवपुर की मिशन शक्ति टीम द्वारा आज दिनांक 13.10.2026 को गिलट बाजार चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अभियान में _उ.नि. प्रतिभा शाही, उ.नि. प्रतिमा कुशवाहा_महिला आरक्षी नेहा ,सोनम एवं प्रीति के नेतृत्व में एनसीसी की महिला कैडेट्स और यातायात पुलिस की महिला आरक्षी ने संयुक्त रूप से ट्रैफिक संचालन किया। इस दौरान आम जनता को ट्रैफिक नियमों, हेलमेट, सीट बेल्ट और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना है।
Views: 9











