November 2, 2026 10:47 pm

धारूहेड़ा शिवनगर कॉलोनी,महेश्वरी में मंदिर स्थापनादिवस के उपलक्ष्य में रामायण पाठ का शुभारंभ 

धारूहेड़ा, प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धारूहेड़ा शिव नगर कॉलोनी निकट्टीय गांव महेश्वरी में मंदिर स्थापनादिवस के उपलक्ष्य में रामायण पाठ का शुभारंभ धार्मिक आस्था एवं भक्तिमय वातावरण के बीच बालाजी मंदिर शिवनगर कॉलोनी महेश्वरी मेरामायण पाठ का शुभारंभ विधि-विधानके साथ किया गया। इस पावन अवसर पर पंडित बृजेश शास्त्री जी एवं अंशुल उपाध्याय जी द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ रामायण पाठ की शुरुआत करवाई गई। वहीं चौधरी देशराज उर्फ मोनू जी द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया।

मंत्रों की गूंज और प्रभु श्रीराम के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। इस धार्मिक आयोजन का उद्देश्य मंदिर के स्थापना दिवस के साथ-साथ क्षेत्र में सुख-शांति, समृद्धि एवं धर्म के प्रति आस्था को बढ़ावा देना है। योगेश,शर्मा, अंकुश,प्रियांशु हंसो देवी,सलोनी, प्रीति, राखी, सरोज ,आदि एवं सभी कॉलोनी वासी भगत जन उपस्थितरहे ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें