November 2, 2026 11:15 pm

बक्सर:डुमरांव के नए एसडीपीओ बने भास्कर रंजन, अपराध नियंत्रण की होगी बड़ी जिम्मेदारी

जिला ब्यूरो चीफ अमित कुमार पाण्डेय

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बक्सर। बिहार सरकार ने पुलिस महकमे में फेरबदल करते हुए डुमरांव अनुमंडल को नया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) दिया है। रविवार को जारी स्थानांतरण एवं पदस्थापना अधिसूचना के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक, रेल, पटना के पद पर कार्यरत भास्कर रंजन को डुमरांव का नया एसडीपीओ नियुक्त किया गया है। इस अधिसूचना में कुल 27 पुलिस पदाधिकारियों की पदस्थापना की गई है। गौरतलब है कि तत्कालीन एसडीपीओ पोलस्त कुमार के स्थानांतरण के बाद बक्सर साइबर डीएसपी समीर कुमार सिंह अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे। अब भास्कर रंजन की नियुक्ति से अनुमंडल पुलिस प्रशासन को स्थायी नेतृत्व मिलने की उम्मीद है। इटाढ़ी रेलवे गुमटी आंदोलन में निभाई थी भूमिका भास्कर रंजन का बक्सर से पुराना जुड़ाव रहा है। इटाढ़ी रेलवे गुमटी खुलवाने की मांग को लेकर हुए रेल चक्का जाम के दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को सामान्य बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। उनके प्रयासों के बाद रेल परिचालन बहाल कराया गया था। नई जिम्मेदारी के साथ उनके सामने अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की समीक्षा, यातायात व्यवस्था और पुलिस-पब्लिक समन्वय मजबूत करने जैसी चुनौतियां रहेंगी। अब स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में डुमरांव अनुमंडल में कानून-व्यवस्था बेहतर होगी और पुलिसिंग अधिक प्रभावी बनेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें