November 2, 2026 10:03 pm

संकल्प के साथ हुआ मां दुर्गा सप्तशती का पाठ

जिला ब्यूरो कमलेश देवानी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संत नगर – हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नुक्कड वाली माता मंदिर, संत हिरदाराम नगर, भोपाल में पूर्व जिला पंचायत के सदस्य श्री विष्णु विश्वकर्मा जी द्वारा शरद नवरात्रि के पावन पर्व पर आचार्य ब्राह्मण द्वारा विधि विधान एवं मंत्रोच्चारण द्वारा कन्या पूजन करके मां दुर्गा सप्तशती का संकल्प लेकर पाठ का शुभारंभ कराया।

विश्वकर्मा ने बताया कि ब्रह्मचारिणी माँ की नवरात्र पर्व के दूसरे दिन पूजा.अर्चना की जाती है,। साधक इस दिन अपने मन को माँ के चरणों में लगाते हैं। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी यानी आचरण करने वाली। इस प्रकार ब्रह्मचारिणी का अर्थ हुआ तप का आचरण करने वाली। इनके दाहिने हाथ में जप की माला एवं बाएँ हाथ में कमण्डल रहता है। ।

इस अवसर पर पं रवि पटेरिया ने बताया कि नौ दिनों तक मॉं के दर्शन के लिए भक्तों का ताता लगा रहेगा। जहां आरती में भक्तों की लम्बी लम्बी लाइने रहती है। नुक्कड वाली माता मंदिर समिति ने सभी संतनगरवासीयों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में मां की आरती में हाजरी लगाने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें