November 2, 2026 7:56 pm

कॉमेडियन को पकड़ने आधी रात दीवार कूदकर पहुंची सुल्तानपुर पुलिसः संजय यदुवंशी के परिवार से तीखी बहस; इंस्पेक्टर बोला- मेरी पावर समझ नहीं रहे

सुल्तानपुर में अवधी गायक और कॉमेडियन संजय यदुवंशी को मारपीट के मामले में पकड़ने के लिए पुलिस सोमवार आधी रात उनके घर पहुंची। गेट पर ताला लगा था, तो पुलिसकर्मी दीवार फांदकर अंदर घुसे, लेकिन संजय घर पर नहीं मिले। इस दौरान उनके पिता, मां और भाई की पुलिसकर्मियों से तीखी बहस हो गई।इसका वीडियो भी सामने आया है। SHO विपेंद्र कुमार वर्मा कह रहे हैं कि संजय चाहिए, तुरंत। इस पर उनकी मां ने कहा- संजय यहां नहीं है। किसी के घर में रात में घुसने का अधिकार नहीं है। इस पर इंस्पेक्टर भड़क गए। बोले- एक इंस्पेक्टर की पावर समझते नहीं हो तुम। अभी तुम्हें तुम्हारा अधिकार बताता हूं।पूरा मामला धम्मौर थाना क्षेत्र के उघड़पुर गांव का है। संजय के परिवार ने पुलिसकर्मियों पर अभद्रता का आरोप लगाया है। संजय ने कहा- पुलिस मुझे किस मामले में गिरफ्तार करना चाहती है? मेरी गिरफ्तारी का वारंट कहां है? हालांकि, सीओ ने उनके आरोपों को खारिज कर दिया है सीओ बोले- जानलेवा हमले के मामले में दबिश देने पहुंची थी पुलिससीओ रितिक कपूर ने बताया कि थाना कोतवाली नगर में जफरुल हसन ने अपने बेटेशबीब रजा के साथ मारपीट और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज कराया था। इसमें आरोपी संजय यदुवंशी फरार चल रहे हैं। इसी मामले की जांच के लिए पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। सोमवार देर रात उनके घर दबिश दी गई, लेकिन संजय नहीं मिले।पिता ने वीडियो में बताया इंस्पेक्टर ने कहा, संजय का एनकाउंटर करना हैसंजय के पिता सियाराम यादव ने कहा- धम्मौर थाना प्रभारी 6 से अधिक पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे थे। घर का दरवाजा बंद था, तो पुलिसकर्मी गेट कूदकर अंदर पहुंचे। आवाज सुनकर पत्नी और बेटी की आंख खुल गई।पुलिसवालों को रोकने की कोशिश की तो बहस हो गई। इस दौरान इंस्पेक्टर ने पूछा कि संजय और मेरा दूसरा बेटा शिवा कहां हैं। मुझे उनका एनकाउंटर करना है। अगर मेरे बच्चों को कुछ होता है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस की होगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें