ब्यूरो चीफ श्याम जीत अंबेडकरनगर।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अकबरपुर के गोहन्ना गांव में मंगलवार दोपहर सात मकानों के ध्वस्तीकरण को लेकर तनाव की स्थिति बन गई। कोर्ट के आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक और पुलिस टीम भारी सुरक्षा के बीच मौके पर पहुंची। जैसे ही मकानों पर कार्रवाई की तैयारी शुरू हुई, बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र होकर विरोध करने लगे।
प्रशासन की ओर से ध्वस्तीकरण के लिए जेसीबी मशीन मौके पर पहुंची तो विरोध और तेज हो गया। महिलाएं और बच्चे जेसीबी के सामने खड़े हो गए और कार्रवाई रोकने की मांग करने लगे। इससे मौके पर कुछ देर के लिए स्थिति बेहद संवेदनशील हो गई।स्थिति को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर न्यायालय से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद हैं और पूरी कार्रवाई पर नजर रखी जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मकानों को गिराने से पहले उनकी बात सुनी जाए। वहीं प्रशासनिक टीम न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई की तैयारी में जुटी है। ग्रामीणों के विरोध और प्रशासन की कार्रवाई के बीच फिलहाल मौके पर गतिरोध बना हुआ है।प्रशासन की ओर से स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई है। अधिकारियों की बातचीत के बाद ही आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।











