November 2, 2026 7:56 pm

लाडो लक्ष्मी योजना के योग्य पात्र जमा करवाएं अपने दस्तावेज- एसडीएम विजय कुमार यादव समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई की एसडीएम ने

समाचार कोसली जिला चीफ ब्यूरो अमन

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसडीएम विजय कुमार यादव ने समाधान शिविर की अध्यक्षता करते हुए आज बताया कि नाहड़ ब्लाॅक में लाडो लक्ष्मी योजना के छः हजार योग्य पात्रों की सूचि ग्राम सचिवों के पास भिजवा दी गई है। अब महिलाएं अपने दस्तावेज जमा करवा कर इस योजना का लाभ लेना सुनिश्चित करें। लघु सचिवालय परिसर में समाधान शिविर में आम जन की समस्याएं सुनते हुए एसडीएम विजय कुमार यादव ने बताया कि गुडियानी कैंप में लाडो लक्ष्मी योजना के जो आवेदन आए हैं और जो आवेदन पहले प्राप्त हुए थे, उन सभी में योग्य पात्रों की सूची तैयार कर गांवों में भेज दी गई है। महिलाएं अपने जरुरी दस्तावेज समय पर जमा करवा दें, जिससे कि उनको योजना का लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने 1.80 लाख रुपए तक की वार्षिक आय वाले परिवारों को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिए जाने के आदेश दिए हैं। महिला की आयु 23 से 60 साल तक होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि परिवार पहचान पत्र में जन्म तिथि के कारण जो आवेदन सत्यापित नहीं हो पा रहे थे, उन मामलों को सरकार ने एसडीएम स्तर पर सुलझाने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इसलिए ऐसे मामलों का अब जल्दी समाधान हो सकेगा। एसडीएम ने कहा कि 1.80 लाख रुपए तक की आय वाले जो बीपीएल परिवार किसी कारण से पिछले एक साल से राशन नहीं ले रहे थे और इस वजह से उनका लिस्ट से नाम कट गया है तो वे अपने आवश्यक दस्तावेज जमा करवा कर फिर से नाम को जुड़वा सकते हैं। समाधान शिविर में नायब तहसीलदार नेहा यादव, बीडीपीओ अनिल कुमार, एसडीओ सुमित कुमार, उपाधीक्षक राजेश आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें