November 2, 2026 8:51 pm

मीरपुर: आईजीयू में ‘जनरेटिव एआई आधारित रोजगार कौशल’ पर तीन दिवसीय फैसिलिटेटर डेवलपमेंट प्रोग्राम का शुभारंभ

Pnp news मीरपुर,धारूहेड़ा प्रदेश ब्यूरो चीफ हरियाणा दीपक तिवारी

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय, मीरपुर (रेवाड़ी) में कुलपति प्रो. असीम मिगलानी एवं कुलसचिव प्रो. दिलबाग सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।मुख्य अतिथि प्रो. कैलाश चंद्र शर्मा, अध्यक्ष, हरियाणा राज्य उच्चतर शिक्षा परिषद ने व्यावहारिक शिक्षा, कौशल विकास, पेटेंट, एमएसएमई एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को शिक्षा से जोड़ने पर बल दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को Facilitator एवं Master Trainer के रूप में तैयार करना है, ताकि वे विद्यार्थियों में Generative AI, Employability Skills, Teamwork, Problem Solving एवं Interview Skills जैसी भविष्य की आवश्यक क्षमताओं का विकास कर सकें।इस प्रशिक्षण में गुरुग्राम विश्वविद्यालय, आईजीयू मीरपुर, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (पलवल) एवं जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (फरीदाबाद) सहित मॉडल संस्कृति महाविद्यालयों एवं आईजीयू से संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षक सहभागी बने।प्रो. सुनील कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की, जबकि सुश्री प्रियंका पवार, वाधवानी फाउंडेशन ने कक्षा शिक्षण में जनरेटिव एआई टूल्स के व्यावहारिक उपयोग पर प्रशिक्षण प्रदान कियाकार्यक्रम का सफल संचालन एसईपीडी (SEPD) केंद्र की निदेशक एवं संयोजिका डॉ. रितु बजाज की देखरेख में संपन्न हुआ।इस अवसर पर प्रो. पंकज त्यागी, डॉ. रमेश, प्रो. दीपक गुप्ता, डॉ. विपिन, डॉ. ममता, डॉ. संदीप पुरवा सहित विभिन्न संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष एवं प्रतिभागी शिक्षक उपस्थित रहे।

डिग्री से आगे—कौशल, नवाचार और रोजगारपरक शिक्षा की ओर आईजीयू का एक और महत्वपूर्ण कदम।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें