Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
संवाददाता – धनंजय सिंह, जनई / रायबरेली
चंदापुर थाना क्षेत्र स्थित पूरे हनुमंत सिंह मजरे ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा बैजनाथ धाम से लौटे कांवरिया भक्तों द्वारा विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।
भण्डारे के बाद रात्रि में न्यू संदीप जागरण पार्टी द्वारा विशाल शिव जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें शिव भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।
- इस मौके पर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बछरावां लक्ष्मीकांत रावत, बाबू राजन सिंह डोमापुर, हरिहर सिंह, कोटेदार अमित सिंह, शक्तिराज सिंह, मोहित सिंह, वीरेन्द्र सिंह भदौरिया, रोहित सिंह, उदयराज सिंह, आयोजक धीरज सिंह, रामराज वर्मा सहित हजारों भक्त मौजूद रहे।
Views: 124











