November 2, 2026 9:34 pm

सीएम की सुरक्षा में चूक का मामले में करीला मंदिर पहुंचे भोपाल आईजी,जांच हुई शुरू*

भोपाल
रंग पंचमी के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अशोकनगर पहुंचे थे। जहां करीला धाम में माता जानकी मेले के दौरान सीएम की सुरक्षा में चूक सामने आई थी। करीला माता मंदिर के दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री वीआईपी रास्ते की सीढ़ियों से उतर रहे थे, तभी अचानक लोहे की सीढ़ियां टूट गई थी। गनीमत रही कि सीएम को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई।इस मामले को अब शासन ने गंभीरता से लिया है। जांच अधिकारी के रूप में भोपाल आईजी अंशुमन यादव करीला धाम पहुंचे। जहां उन्होंने घंटों रुककर हादसे के कारणों की जांच की। इस दौरान भोपाल आईजी ने ग्वालियर आईजी अरविंद सक्सेना, अशोकनगर एसपी विनीत जैन समेत अन्य अधिकारियों से लंबी चर्चा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें