November 2, 2026 7:00 pm

, भाजपा नेता, तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या, पत्नी की हालत नाजुक

भाजपा नेता योगेश रोहिला बना हैवान, तीन बच्चों की गोली मारकर हत्या, 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पत्रकार योगेश यादव पी एन पी न्यूज़

 

गंगोह-उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित संगाखेड़ा गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। भाजपा नेता योगेश रोहिला ने शनिवार को अपने ही परिवार पर गोलियों की बरसात कर दी। पत्नी, एक बेटी और दो बेटों को गोली मारी गई। इस खौफनाक वारदात में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि पत्नी को गंभीर हालत में पिलखनी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, बचने की संभावना बेहद कम है।

इस दिल दहला देने वाले कांड को योगेश रोहिला ने अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से अंजाम दिया। गोलीबारी की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम ने शवों को कब्जे में लेकर घायल पत्नी को इलाज के लिए भिजवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से भी ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि स्थानीय लोगों के अनुसार, योगेश रोहिला पहले भी अपने मां-बाप और बहनों को जहर देकर मारने आरोप भी लगा रहे है। अब इस दुस्साहसी नेता का खूनी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। योगेश रोहिला भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता रहा है और लंबे समय से संगठन से जुड़ा था। लेकिन आज उसका असली चेहरा एक बेरहम हत्यारा सबके सामने है।पुलिस ने लाइसेंसी रिवॉल्वर जब्त कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच चुकी है और हर पहलू की जांच की जा रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें